नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खजनी के गांवों में अमित सिंह और सुमित सिंह ने खोले मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के नेत्र पट, युवाओं का बढ़ाया उत्साह
धनतेरस पर पिपरा बनवारी, बरपार, डोडो, चरनाल और सरया तिवारी समेत कई गांवों में पहुंचे समाजसेवी और भाजपा नेता, दीपावली के धार्मिक महत्व से कराया परिचित
जिला ब्यूरों कार्यालय (गोरखपुर)
खजनी, गोरखपुर।** दीपावली पर्व को लेकर खजनी क्षेत्र के गांवों में भक्ति और उल्लास का माहौल है। धनतेरस के अवसर पर समाजसेवी अमित सिंह और भाजपा नेता सुमित सिंह ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के नेत्र पट खोलने के धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। पिपरा बनवारी, बरपार, डोडो, चरनाल और सरया तिवारी समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और आयोजन में जुटे युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के नेत्र पट खुलने के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी उत्सुकता देखने को मिली। वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अमित सिंह और सुमित सिंह ने पूजा समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज की एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

इस दौरान उन्होंने दीपावली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला महापर्व है। मान्यता है कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपोत्सव की यह परंपरा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनकर पर्व की वास्तविक भावना को सार्थक करें।
गांव-गांव पहुंचकर युवाओं और ग्रामीणों से संवाद करने के दौरान पूजा समितियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर हरिधर उर्फ बचई दुबे, सिंटू यादव, अमरजीत यादव, रंजन सिंह, अंकुर सिंह सहित दर्जनों युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।


Comments