धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, यूपी के 1.33 लाख विद्यालयों में विशेष आयोजन
पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों के साथ साझा की गई त्योहार की खुशियां, भोजन में विविधता और पोषण पर जोर
लखनऊ। त्योहारों की खुशियों में स्कूली बच्चों को भी शामिल करने के उद्देश्य से धनतेरस पर उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में विशेष भोजन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेश के 1.33 लाख से अधिक विद्यालयों में 1.42 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन के साथ हलवा परोसा गया। इस पहल के जरिए बच्चों को त्योहार का आनंद देने के साथ उनके भोजन को अधिक विविध और रुचिकर बनाने का प्रयास किया गया।
बच्चों के साथ साझा की त्योहार की खुशियां
धनतेरस पर घरों में पकवान और मिठाइयां बनाकर उत्सव मनाया जाता है। इसी परंपरा को विद्यालयों तक पहुंचाते हुए बच्चों के लिए विशेष भोजन तैयार कराया गया। प्रदेशव्यापी स्तर पर हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हलवे का स्वाद लिया। इसका उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों के लिए आनंदपूर्ण वातावरण तैयार करना और उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ना रहा।
साप्ताहिक मेन्यू में हलवा और उपमा शामिल
पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को नियमित मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के साथ उसके मेन्यू में विविधता लाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में हलवा और उपमा को साप्ताहिक भोजन कार्यक्रम में शामिल किया गया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में उपमा परोसा जाना है। इससे बच्चों को नियमित भोजन के साथ अलग-अलग स्वाद का विकल्प भी मिलेगा।
Read More छठ महापर्व की लोक आस्था व संस्कृति के रंग में रंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा के छात्र-छात्राएंवितरण व्यवस्था की निगरानी
Read More भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, छह महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्यविद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मेन्यू के अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के लिए मां समूह, विद्यालय प्रबंध समिति और टास्क फोर्स के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य भोजन वितरण को व्यवस्थित बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचे।


Comments