नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खेलकूद से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है : विधायक श्यामधनी राही
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
विकास खंड स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को विकास खंड बर्डपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की परेड की सलामी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक और बौद्धिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय, क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजन में प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित सभासद नितेश पाण्डेय, साधु शरण चौहान, राजेंद्र कुमार, महेश कुमार, कलीमुल्लाह , अब्दूल अजीज,संदीप कुमार, अभय कुमार, पवन पाठक आरती देवी सहित शिक्षक साहित भारी संख्या हुई लोग उपस्थित रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news Basic education department siddharthnagar news Block level sports competition Child Development Sports development Siddharthnagar Education News Birdpur Block up education news Shyamdhani Rahi #SwatantraPrabhat Student Participation Birdpur News School Sports Competition Sports and Education Student Talent School Sports Festival Primary School Sports School Athletics Rural Sports Talent Government School Students Basic Bal Kreeda Competition Children Sports Activities Physical Education


Comments