धनतेरस धन का नहीं, आरोग्य का पर्व है : राम अनुज धर द्विवेदी

अच्छे स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं, भगवान धन्वंतरि का पूजन कर आरोग्य की करें कामना

राजेश तिवारी Picture
Published On

घोरावल (सोनभद्र) संवाद। सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय के संस्थापक व्यवस्थापक राम अनुज धर द्विवेदी ने कहा कि धनतेरस वास्तव में धन का नहीं, बल्कि भगवान धन्वंतरि की जयंती और आरोग्य प्राप्ति का पर्व है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का आदिपुरुष माना जाता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक ने बताया कि धनतेरस पर धन-संपत्ति के बजाय स्वास्थ्य के महत्व को समझना चाहिए। भगवान धन्वंतरि का पूजन और यमराज को दीपदान करने की परंपरा रोगों एवं अकाल मृत्यु से रक्षा की कामना से जुड़ी है।

राम अनुज धर द्विवेदी ने कहा कि धनतेरस को केवल सोने-चांदी और महंगे सामान की खरीदारी तक सीमित करना उचित नहीं है। इस दिन आयुर्वेद और औषधियों के संरक्षण के प्रति भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य से बड़ा दुनिया में कोई धन नहीं है। इसलिए भगवान धन्वंतरि का पूजन कर स्वास्थ्य रूपी धन अर्जित करने का प्रयास करना चाहिए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार