नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
इटवा में जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
इटवा नगर पंचायत सभागार में जनगणना कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली के बिन्दुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
गुरुवार को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक आशुतोष जायसवाल ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों से अपने-अपने आवंटित राजस्व गांवों ,नगर में अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करे। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनगणना से संबंधित निर्धारित कार्य पूरा किया जाना है। इस दौरान मकानों के क्रमांकन, परिवारों का विवरण दर्ज करने और जनसंख्या गणना सहित विभिन्न चरणों की बारीकियां समझाई गईं उन्होंने कहा फिल्ड कार्य के दौरान अपने मोबाइल डिवाइस को सुरक्षित रखें किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति और बच्चों से दूर रखें
प्रशिक्षक डॉ. अयाज अहमद ने बताया कि सभी जनगणना कर्मचारियों को जनगणना के दौरान कुल 40 बिंदुओं से संबंधित सूचनाएं अपडेट करनी होंगी। वहीं, जनगणना चार्ज प्रभारी एवं अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने कर्मचारियों से प्रशिक्षण में बताए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता और बारीकी से समझने की अपील की, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो अपने कार्य एवं दायित्व को पूरी निष्ठा से करने का आह्वान किया
इस मौके पर टेक्निकल असिस्टेंट संतोष श्रीवास्तव, राजकुमार, मौर्या हेमंत गुप्ता, अनिकेत कुमार, निर्मला देवी, वंदना मिश्रा, अमित दुबे, ओमकार साहनी, शिवपूजन और बागेश्वरी मिश्रा , उपेन्द्र सिंह,राम लखन यादव ,शिव श्याम वर्मा,प्रशांत सिंह, संजय यादव,बद्री यादव सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news siddharthnagar news Itwa news Population Census India House Listing Census Census 2027 #SwatantraPrabhat Census Preparation Itwa Nagar Panchayat Census Training Self Enumeration Census Department Census Supervisors Census Enumeration Enumerators Training Three Day Training Programme Household Survey Census Data Collection Census Process Census Awareness Digital Census Training Mobile Device Safety Shiv Kumar EO Government Training Programme


Comments