नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना, सौहार्द व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पर्व मनाने की अपील
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक है। यह पर्व परिश्रम, सत्यनिष्ठा और आपसी सद्भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की कि वे धनतेरस का पर्व आपसी सौहार्द, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएं।
#UPNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SocialHarmony #PeaceAndHarmony #EnvironmentalProtection #Cleanliness #KeshavPrasadMaurya #MaaLakshmi #DiwaliCelebration #GreenDiwali #Dhanteras2026 #DiwaliFestival #UttarPradeshGovernment #Dhanteras #DhanterasWishes #HappyDhanteras #DeputyCM #FestivalGreetings #FestiveWishes #LordDhanvantari #HealthAndProsperity #SukhSamriddhi #GoodHealth #FestivalOfWealth


Comments