फीचर्ड
राजनीति
भारत
हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर सोनभद्र पुलिस सख्त, होटल-ढाबों व गैराज संचालकों को नोटिस
सड़क पर वाहन खड़े करने पर होगी विधिक कार्रवाई
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र, 02 नवम्बर। सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबों, लॉज, भारी वाहन मरम्मत गैराज और टायर पंचर की दुकानों की जांच की।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
पुलिस ने प्रतिष्ठान संचालकों को अपने यहां उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क पर वाहनों की मरम्मत या पंचर बनाने के दौरान यातायात बाधित न करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर वाहन खड़े मिलने या यातायात बाधित करने पर संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Read More दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षणसोनभद्र पुलिस ने वाहन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा में सहयोग की अपील की।


Comments