नवीनतम
राजनीति
भारत
बेरुई गांव में पीपीजीसीएल की राखड़ से बढ़ा खतरा, नाले में गिरी गाय
पहले भी ग्रामीण जता चुके हैं विरोध।
स्वतंत्र प्रभात
शंकरगढ़, प्रयागराज।
संजीव त्रिपाठी।
बारा पावर प्लांट (पीपीजीसीएल) से निकलने वाली राखड़ का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। शंकरगढ़ क्षेत्र के बेरुई गांव में राखड़युक्त पानी से भरे नाले में एक गाय गिर गई। नाले में जमा राखड़ के कारण गाय का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस घटना ने एक बार फिर प्लांट से निकलने वाली राखड़ के सुरक्षित निस्तारण और ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों भी बेरुई गांव के रास्ते के किनारे स्थित नाले में पीपीजीसीएल प्लांट से राखड़युक्त पानी बहाए जाने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद नाले से राखड़ निकालकर सड़क किनारे जमा कराई गई थी। इसके बावजूद लगातार राखड़ बहाए जाने से समस्या खत्म नहीं हो रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि राखड़ और प्रदूषित पानी के कारण पशु-पक्षियों को परेशानी हो रही है। वहीं, स्कूली बच्चों, राहगीरों और नौकरीपेशा लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सवाल यह है कि आखिर कब तक बेरुई गांव के ग्रामीण और बेजुबान पशु इस समस्या का खामियाजा भुगतते रहेंगे?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले का संज्ञान लेकर राखड़ के बहाव पर रोक लगाने तथा नाले की समुचित सफाई कराने की मांग की है।
prayagraj news prayagraj latest news environmental protection district administration Village Development Environmental Pollution Public Safety industrial pollution Water Pollution #SwatantraPrabhat Sanitation Issues Shankargarh News Bara Power Plant PPGCL Power Plant Berui Village Fly Ash Pollution Ash Water Leakage Cow Rescue Incident Fly Ash Disposal Pollution Control Board Uttar Pradesh Pollution News Rural Environmental Issues Animal Safety Cattle Safety Industrial Waste Management


Comments