नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरे मशीन हुई चालू, मरीजों को मिली बड़ी राहत,
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब चार महीने से खराब पड़ी एक्सरे मशीन आखिरकार चालू हो गई है। मशीन के दोबारा संचालित होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए निजी अस्पतालों और दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ता था। इससे मरीजों को आर्थिक परेशानी के साथ ही समय की भी बर्बादी उठानी पड़ रही थी। अब मशीन चालू होने के बाद सीएचसी में ही मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।स्थानीय लोगों ने मशीन चालू होने पर राहत जताते हुए स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल की अन्य जांच सुविधाओं को भी नियमित रूप से संचालित रखा जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
prayagraj news uttar pradesh news prayagraj latest news Uttar Pradesh Health News Community Health Centre Medical Facilities Medical Examination health services UP Health Department UP public health services government hospital news #SwatantraPrabhat Rural Healthcare Affordable Healthcare Hospital Services Healthcare Facilities CHC Prayagraj X Ray Machine X Ray Service Restarted Patient Relief X Ray Examination Medical News India Rural Patients Hospital Update Health Infrastructure UP


Comments