दिव्यांगजन राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति, उनकी क्षमताओं को अवसर देना समाज का दायित्व : न्यायमूर्ति पी.के. गिरि
प्रदेशभर से आए दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
स्वतंत्र प्रभात ।
ब्यूरो प्रयागराज
दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज एवं समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), काशी प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के अंतर्गत रविवार को दिव्यांग समागम एवं संस्कृति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए दिव्यांग कलाकारों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही
।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पी.के. गिरि ने अपने संबोधन में कर्तव्यबोध, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, परिश्रम, संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक मनोज ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं हमारी राष्ट्रीय पहचान और सामाजिक एकता का आधार हैं। वरिष्ठ पत्रकार धनंजय चोपड़ा ने मीडिया की भूमिका और सामाजिक संवेदनशीलता के सवाल को प्रमुखता से उठाया।महोत्सव के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने,आवास योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, मासिक भत्ता, विवाह निधि सहित विभिन्न सरकारी सुविधाओं तक दिव्यांगजनों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्षता सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत पाण्डेय ने की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह सहित अनेक विधायकगण उपस्थित रहे। संत शिरोमणि यमुनापुरी का उद्बोधन भी अत्यंत सारगर्भित रहा।कार्यक्रम में सक्षम काशी प्रांत के अध्यक्ष योगेंद्र बाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सचिव प्रयाग दत्त तिवारी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
इस अवसर पर राजेश मिश्र, डॉ. मणि शंकर द्विवेदी, दीपांशु शुक्ल, अरविन्द मिश्र, धीरज आहूजा, अचिंत्य मिश्र, डॉ. अपराजिता चौधरी, मुकेश शुक्ल, घनश्याम पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news prayagraj latest news National unity Keshav Prasad Maurya indian culture Cultural heritage Inclusive Society Government Welfare Schemes Kashi Prant Disability Awareness Social Empowerment Divyang Samagam Sanskriti Mahotsav 2026 Uttar Pradesh Deputy CM Divyangjan Welfare Empowerment of Persons with Disabilities Divyang Artists Cultural Festival Prayagraj Ek Bharat Shreshtha Bharat North Central Zone Cultural Centre Saksham Organization Disability Welfare Schemes Disability Certificate Financial Assistance for Disabled


Comments