नवीनतम
राजनीति
पेड़ से लटकता मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल बांध रोड स्थित शिवालय पार्क के समीप शनिवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब पास के मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। शव देखकर युवकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल शुरू की। घटनास्थल के आसपास पुलिस ने छानबीन की।
मृतक के पास से एक स्कूली बैग मिला, जिसमें टिफिन और खाली पानी की बोतल रखी हुई थी। हालांकि, मौके से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे मृतक की पहचान हो सके।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
swatantra prabhat uttar pradesh police prayagraj news swatantra prabhat news prayagraj crime news breaking news prayagraj uttar pradesh crime news prayagraj latest news dead body found police investigation Police Action suspicious death Naini Police Postmortem Report local crime news Naini news Naini Kotwali Body Found Hanging Unidentified Dead Body Avinash Kumar Singh Crime News Today Arail Dam Road Shivalaya Park Unidentified Man Missing Identity


Comments