फीचर्ड
राजनीति
भारत
गंगा में महीनों से बंद पड़ी सफाई फिर शुरू
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
नगर निगम की क्लीनिंग बोट को गंगा में उतार दिया गया है। विशेष तकनीक से तैयार यह नाव गंगा में तैर रहे फूल-माला, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को निकालने का काम करती है। फिलहाल नाव नागवासुकि मंदिर से संगम तक गंगा की सफाई में लगाई गई है। इसी क्लीनिंग बोट का इस्तेमाल अंदावा में विसर्जन के लिए बनाए गए तालाब की सफाई में भी किया गया था। नगर निगम की योजना इसी महीने यमुना में भी तैरते कचरे की सफाई शुरू कराने की है।
इसी काम के लिए वहां भी विशेष नाव लगाई जाएगी। नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि गंगा और यमुना को साफ करने के लिए दो अलग-अलग नावें हैं। गंगा-यमुना का जलस्तर अधिक बढ़ने के बाद सफाई रोक दी जाती है। यमुना की सफाई करने वाली नाव अभी तालाबों को साफ कर रही है। जल्द ही नाव यमुना में लाई जाएगी। संगम की सफाई के लिए मेला प्राधिकरण भी एक नाव खरीदने पर विचार कर रहा ह
prayagraj news uttar pradesh news environmental protection Prayagraj Nagar Nigam #SwatantraPrabhat Sangam Prayagraj Municipal Corporation Prayagraj Ganga Pollution Prayagraj Ganga Cleaning Ganga River Cleaning Yamuna River Cleaning Ganga Safai Abhiyan Yamuna Safai Abhiyan Cleaning Boat Ganga Cleaning Boat River Waste Management Water Pollution Control Yamuna Pollution Sangam Cleaning Nagvasuki Temple Ganga River News Yamuna River News Floating Waste Removal Religious Waste Management Clean Ganga Mission


Comments