नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बिद्या प्रतिभा स्पर्धा के चतुर्थ संस्करण हेतु आवेदन 01 नवंबर से
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय विद्या प्रतिभा स्पर्धा के चतुर्थ संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी।
इस एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा में प्रयागराज जनपद के समस्त बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 03 से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन आवेदन ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा, जबकि ऑफलाइन आवेदन फॉर्म ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म प्राप्त करने एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक विद्यालय एवं अभिभावक ट्रस्ट के संपर्क सूत्र 9792962997 एवं 7318077699 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रतियोगिता को जनपदव्यापी स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र तहसीलवार निर्धारित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अधिकाधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिल सके।
उल्लेखनीय है कि विद्या प्रतिभा स्पर्धा के चतुर्थ संस्करण का आधिकारिक शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 को ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं जिलाधिकारी प्रयागराज की पत्नी डॉ. अंकिता राज, उप निदेशक कृषि रक्षा, प्रयागराज मंडल शिप्रा विश्वकर्मा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुनीता पांडेय तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा द्वारा किया गया था।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। ट्रस्ट की ओर

से जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे इस शैक्षणिक पहल से जुड़कर बच्चों की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करें।
से जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे इस शैक्षणिक पहल से जुड़कर बच्चों की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करें।
उक्त जानकारी परीक्षा के समन्वयक एवं प्रभारी अरविन्द कुमार ने दी।
swatantra prabhat prayagraj news prayagraj latest news EDUCATIONAL NEWS academic excellence school education news Uttar Pradesh Education Student Achievement Prayagraj Schools Dr Ankita Raj Educational Initiative Arvind Kumar Student Development Online Application Offline Application School Students Vidya Pratibha Competition Amrit Educational Trust Student Talent Competition Scholarship Exam Class 3 to 12 Student Registration Education Competition 2026 Talent Search Exam Tirthraj Vishwakarma


Comments