भगवान सहस्त्रार्जुन जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर जायसवाल समाज की बैठक

नैनी स्टेशन रोड स्थित आकाश होटल में सोमवार को भगवान सहस्त्रार्जुन के जन्मोत्सव को लेकर जायसवाल समाज की प्रथम बैठक आयोजित की गई

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी,प्रयागराज।
 
नैनी स्टेशन रोड स्थित आकाश होटल में सोमवार को भगवान सहस्त्रार्जुन के जन्मोत्सव को लेकर जायसवाल समाज की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 नवंबर को भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने और भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
 
बैठक में नैनी बाजार के जायसवाल समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। सभी ने एकजुट होकर भगवान सहस्त्रार्जुन जन्मोत्सव की शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के साथ ही शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया।
 
साथ ही आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक में प्रमुख रूप से जयप्रकाश जायसवाल (जायसवाल नगर), राजकुमार जायसवाल (आकाश होटल), सभासद राकेश जायसवाल,पूर्व सभासद विनय जायसवाल,सुजीत जायसवाल,आशीष जायसवाल,विनोद जायसवाल, कुंवर जी जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, दिनेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल एवं भुवर जायसवाल सहित जायसवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में समाज की एकजुटता और जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार