मधुबाला फिल्म फेस्टिवल में-चार अंचलों की वेशभूषा का हुआ प्रदर्शन

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 
 संगम नगरी प्रयागराज में पहली बार बड़े स्तर पर तीन दिवसीय मधुबाला फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। एक नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में आरडीएक्स क्रिएशन टीम और तन्वी क्रिएशन टीम के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया
 
।कार्यक्रम में आरडीएक्स क्रिएशन टीम की ओर से उत्तर प्रदेश की चार प्रमुख सांस्कृतिक परंपराओं और वहां की पारंपरिक वेशभूषा को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
 
इसमें अवध, ब्रज, बुंदेलखंड और भोजपुरी संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, रहन-सहन और लोक परंपराओं को दर्शाया। यह प्रस्तुति मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के मंच पर दी गई।इस आयोजन में ऋषभ चौरसिया की ओर से आरडीएक्स क्रिएशन टीम ने प्रतिभाग किया। 
 
 
शो में कशिश, अंशिका सिंह, पलक, दिव्यांशी निषाद, छवि सिंह, आलिया, शिवानी जायसवाल, जागृति और अंशिका ठाकुर सहित अन्य प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर मंच पर शानदार प्रस्तुति दी और कार्यक्रम को यादगार बनाया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें