अवैध पत्थर भरे ट्रैक्टर से दबकर महिला की मौत

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
शंकरगढ़ (प्रयागराज 
 
) शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पटहट रोड में अवैध पत्थर से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान राधा यादव उम्र 29 वर्ष निवासी वैदगढ़ी, जनेह के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ बीमार होने की वजह से इलाज के लिए शंकरगढ़ के एक निजी अस्पताल में जा रही थी तभी वह रास्ते में अवैध रूप से पत्थर लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने की वजह से दुर्घटना का शिकार हो जाती है और मौके पर ही मृत्यु हो जाती है। सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंच जाते हैं अचानक कोई दुर्घटना की वजह से परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है, पर शंकरगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था का हाल यह है कि नाबालिक 14,15 साल के बच्चे मध्य प्रदेश के रीवा जिले  से पत्थरों को लादकर शंकरगढ़ में पटहट बॉर्डर से प्रवेश करते हैं। और इन वाहनों को कोई परमिट न होने के बावजूद शंकरगढ़ में खुलेआम फर्राटा भरते दिखाई पड़ते हैं। आये दिन किसी ना किसी को अपनी जान गंवानी पड़ती है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद पुलिस प्रशासन इन भारी वाहनों को रोकने में नाकाम साबित हुआ है। आखिर अवैध पत्थर से लदे ट्रैक्टर किसकी सह से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। आए दिन ऐसे ही अवैध खनन के कारण और प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता भरे रवैये की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।बड़े भारी वाहनों और अवैध पत्थरों के व्यापार को शंकरगढ़ में प्रवेश करने से रोका गया है तो आखिर किसकी मिली भगत से भारी वाहन का आवागमन लगातार बाजार के अंदर चल रहा है। इस तरह में लोगों की सड़क हादसों में जान जा रही है तो पुलिस प्रशासन के विश्वसनीयता पर भी आम जनता के मन में कई सवाल चल रहे हैं। और लोग जानना चाह रहे हैं कि इतनी सारी घटना होने के बाद भी पुलिस प्रशासन इन पर कार्यवाई आखिर क्यों नहीं करता है। और कब तक ऐसे ही मासूम जनता को अपनी दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ेगी। या फिर ऐसे ही यह अवैध कारोबार और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ होता रहेगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें