बेटियों को  आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित, सुरक्षा और स्वावलंबन पर दिया जोर

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 बलापुर, करमा स्थित कमला स्मारक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘बेटी संवाद-नई उड़ान’ का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रयागराज की धर्मपत्नी डॉ. अंकिता राज तथा विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुश्री कुंज लता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. अंकिता राज एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री  स्वागत किया। 
 
वहीं विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की मनमोहक वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
 
छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि. अंकिता राज ने कहा कि सभी बेटियां स्वयं पर विश्वास रखें, अपनी क्षमताओं को पहचानें और जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करें। 
 
उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है। बेटियों की भ्रूण हत्या और उन्हें अनाथालय भेजने जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए दृढ़ संकल्पित होने का संदेश दिया।
 
 साथ ही बताया कि बेटियां अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री कुंज लता ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए ताइक्वांडो जैसी आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण लेना चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में वे स्वयं अपनी रक्षा कर सकें।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 
 
प्रधानाचार्या अलका विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, पत्रकारों, पुलिस प्रशासन एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान बलापुर नीलम पथिक, संजय विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक निशा, वंदना यादव, पत्रकार मुकेश विश्वकर्मा, जगदंबा शुक्ला, नीतू चौबे, किरण द्विवेदी, शोभा शुक्ला, कृतिका शुक्ला, सीता शर्मा, सपना पांडेय, पुतुल मुखर्जी, अखिलेश विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, मुकेश पांडेय, नीरज निषाद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें