आधुनिक कृषि तकनीकों से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बताए गए गुर

प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड की पचुआ पंचायत अंतर्गत बाबा बाजार भोदसा के समीप एकमदित्य प्रोड्यूसर कंपनी के परिसर में दयाल एग्रोटेक कंपनी के सौजन्य से किसान जागरूकता कार्यक्रम सह आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को रबी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में दयाल एग्रोटेक ग्रुप के जेडएसएम निवेश तिवारी ने किसानों को कीटनाशक दवाओं के उचित प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसलों को विभिन्न प्रकार के कीटों से सुरक्षित रखने के लिए कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल निर्धारित मात्रा और सही विधि से करना आवश्यक है। इससे फसलों को नुकसान से बचाने के साथ बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने रबी मौसम में बोई जाने वाली विभिन्न फसलों के चयन और उनकी खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।

वहीं, कंपनी के आरएम उमेश तिवारी एवं टीटीआरएम राजीव कुमार सिंह ने किसानों को फसल चक्र अपनाने, खेतों की उचित तैयारी करने और उन्नत कृषि तकनीकों के इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को मौसम एवं मिट्टी की प्रकृति के अनुकूल फसलों की बुआई करने की सलाह दी।प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

इस अवसर पर डीडीपी रविन्द्र कुमार ने गेहूं, तेलहन, तीसी और मक्का की खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसलों की बुआई निर्धारित समय पर और वैज्ञानिक तरीके से करने से बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, खेतों की तैयारी और बुआई के उचित समय की जानकारी देते हुए आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

एकमा में प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी Read More एकमा में प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा उत्पादित धान की भी जांच-पड़ताल की गई। इसके माध्यम से फसल की गुणवत्ता एवं कृषि उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

टू सिग्नेचर चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ Read More टू सिग्नेचर चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम के अंत में दयाल एग्रोटेक ग्रुप के डीडीपी रविन्द्र कुमार ने एकमदित्य प्रोड्यूसर कंपनी के संचालक ज्ञान प्रकाश को सम्मानित किया। वहीं, खेती के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों उज्ज्वल कुमार, कमलेश्वर कुंवर, नितेश कुमार, राकेश सिंह एवं कपूर यादव को भी सम्मानित किया गया।

सरदार पटेल की जयंती पर तुगलकाबाद में आयोजित हुई एकता दौड़, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा Read More सरदार पटेल की जयंती पर तुगलकाबाद में आयोजित हुई एकता दौड़, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

आमसभा में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें