गोमती नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछली अंगुलिकाएं, जलीय जैव-विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने किया ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ, मछुआरों की आजीविका मजबूत करने पर जोर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। गोमती नदी में मत्स्य संपदा बढ़ाने और जलीय जैव-विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से बुधवार को लक्ष्मण पार्क स्थित रिवर फ्रंट पर ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की मौजूदगी में नदी में 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाएं छोड़ी गईं। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक जल स्रोतों में मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ स्थानीय और देशज प्रजातियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

गोमती नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछली अंगुलिकाएं, जलीय जैव-विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम के तहत 80 से 100 मिलीमीटर आकार की गुणवत्तायुक्त मत्स्य अंगुलिकाओं का वैज्ञानिक पद्धति से संचय किया गया। इससे नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने, मत्स्य संसाधनों के संवर्धन और पारंपरिक मछुआरा समुदाय की आजीविका को मजबूती देने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

गोमती नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछली अंगुलिकाएं, जलीय जैव-विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

सारण में जनता दरबार में 44 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश Read More सारण में जनता दरबार में 44 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नदियों की पारिस्थितिकी और मत्स्य संपदा के संरक्षण में ‘रिवर रैंचिंग’ की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैज्ञानिक मत्स्य प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जनभागीदारी से प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को नई संभावनाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य पालकों के सम्मान, आर्थिक समृद्धि और सामाजिक सुरक्षा के लिए कदम उठा रही है।

रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे Read More रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे

गोमती नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछली अंगुलिकाएं, जलीय जैव-विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह Read More दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह

मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि राज्य सरकार नदियों में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, जलीय जैव-विविधता के संरक्षण और मछुआरा समुदाय की आजीविका मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘रिवर रैंचिंग’ के तहत उपयुक्त प्रजातियों की गुणवत्तायुक्त मत्स्य अंगुलिकाओं को प्राकृतिक जल स्रोतों में छोड़ा जाता है, जिससे अनुकूल परिस्थितियों में मछलियों की प्राकृतिक आबादी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

गोमती नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछली अंगुलिकाएं, जलीय जैव-विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि यह पहल जलीय खाद्य श्रृंखला की निरंतरता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने में भी सहायक है। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के विशेष सचिव सुशील कुमार, उप निदेशक पुनीत कुमार, उग्रसेन सिंह, सृष्टि यादव सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें