आरेडिका में स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रथम जिला स्तरीय रैली का आयोजन
आरेडिका में प्रथम जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है।
लालगंज रायबरेली आरेडिका में प्रथम जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक आरेडिका रामन कृष्णन के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली में लखनऊ एवं मुरादाबाद मंडलों से 70 तथा आरेडिका, रायबरेली के 100 स्काउट्स एवं गाइड्स सहित कुल 170 प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मुख्य जिला आयुक्त एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक कामेश्वर पासवान द्वारा स्काउट ध्वज फहराकर किया गया।
रैली के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें कैंप निरीक्षण, कैंप क्राफ्ट, खेलकूद, अग्निशमन प्रशिक्षण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रमुख हैं। सभी प्रतिभागी इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और रैली के दौरान उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे सभी प्रतिभागी विभिन्न गतिविधियों में निर्बाध रूप से भाग ले सकें।
इस रैली का सफल आयोजन जिला आयुक्त (स्काउट) एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, सहायक जिला आयुक्त (गाइड) एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव आदित्य प्रकाश, डीओसी (गाइड) शबीना बानो, डीओसी (स्काउट) दीपक कुमार, तथा पूर्व जिला आयुक्त नंदकिशोर वर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जा रहा है।
यह जिला स्तरीय रैली स्काउट्स एवं गाइड्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देने तथा सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।
uttar pradesh news indian railways news सांस्कृतिक कार्यक्रम lalganj news लालगंज रायबरेली समाचार दीपक कुमार #SwatantraPrabhat अनिल कुमार श्रीवास्तव आरेडिका रायबरेली रैली जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली 170 स्काउट्स एवं गाइड्स रामन कृष्णन कामेश्वर पासवान अनिल कुमार मिश्रा नीरज श्रीवास्तव शबीना बानो स्काउट ध्वज फहराया कैंप क्राफ्ट प्रतियोगिता अग्निशमन प्रशिक्षण अनुशासन और नेतृत्व क्षमता AREDIKA Raebareli Scouts and Guides Rally District Level Rally Scout Guide Activities Leadership and Teamwork


Comments