खुशहालगंज की रामलीला में दशरथ प्रतिज्ञा और राम वन गमन का हुआ भावपूर्ण मंचन

बस्ती जिले के विकास खंड दुबौलिया के ग्राम पंचायत खुशहालगंज में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड दुबौलिया के ग्राम पंचायत खुशहालगंज में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है।
 
महोत्सव के चौथे दिन राजा दशरथ की प्रतिज्ञा और भगवान श्रीराम के वन गमन का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
 
रामलीला के दौरान प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला स्थल पर दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। सुंदर और आकर्षक प्रस्तुति के चलते खुशहालगंज की आदर्श रामलीला की चर्चा पूरे दुबौलिया विकासखंड में हो रही है।
 
आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में लोगों की बढ़ती भागीदारी से आयोजकों में भी उत्साह है।
 
ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला महोत्सव का आयोजन सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला देखने पहुंच रहे दर्शकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और आयोजन स्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
 
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राम प्रकट सिंह (हिलसी) प्रधान-खुशहालगंज विजय शंकर सिंह, प्रदीप चौधरी, टिंकू गुप्ता, वीरेंद्र पाल सिंह, विनोद यादव, मुन्ना शुक्ला जी, अमर बहादुर सिंह रामलीला संचालक, धर्मेंद्र चौधरी, गिरीश कुमार सिंह, इन्द्रनाथ सिंह समेत भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें