राजनीति
सिद्धार्थनगर में लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्याः परिजनों ने लोटन चौराहे पर शव रख कर लगाया जाम
जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव में बुधवार दोपहर लोहे की रॉड से हमले में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोटन थाना क्षेत्र के खखरा गांव के रहने वाले भोलू गौड़ उर्फ शिवा (23), पुत्र बब्लू गौड़ के रूप में हुई है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव में बुधवार दोपहर लोहे की रॉड से हमले में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोटन थाना क्षेत्र के खखरा गांव के रहने वाले भोलू गौड़ उर्फ शिवा (23), पुत्र बब्लू गौड़ के रूप में हुई है।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर लोटन चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने घंटों सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने और आरोपी के गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम हटाया गया।
सूचना मिलने पर मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भोलू गौड़ उर्फ शिवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव उठाने को तैयार नहीं हुए। उनकी मांग थी कि घटना से जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाया जाए।
परिजनों के मुताबिक, भोलू और बेलौहा गांव के रहने वाले अभिलाष उपाध्याय के बीच 4 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे भोलू बाइक से घर के काम से बेलौहा जंगल की ओर गया था। आरोप है कि वह वहां किसी से बात कर रहा था, तभी पीछे से उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।
भोलू की मां उर्मिला देवी ने मोहाना थाने में अभिलाष उपाध्याय के खिलाफ नामजद शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभिलाष उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीओ सदर विश्वजीत सौरयान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद वह सीएचसी लोटन पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मृतक की बाइक और आसपास के स्थानों से सबूत जुटाए। टीम ने घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। चार दिन पहले हुए विवाद की भूमिका और हमले की परिस्थितियों की पड़ताल के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
uttar pradesh crime news युवक की हत्या siddharthnagar news police investigation उत्तर प्रदेश अपराध समाचार पुलिस जांच सिद्धार्थनगर क्राइम न्यूज लोटन चौराहा जाम फोरेंसिक टीम जांच #SwatantraPrabhat लोहे की रॉड से हमला Mohana Police सिद्धार्थनगर हत्या मामला भोलू गौड़ उर्फ शिवा मोहाना थाना समाचार बेलौहा गांव घटना उर्मिला देवी अभिलाष उपाध्याय आरोपी हिरासत में सीओ सदर विश्वजीत सौरयान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद परिजनों का प्रदर्शन Bhola Gaur Case Belauha Village Incident Iron Rod Attack


Comments