मूर्ति विसर्जन विवाद में पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई, पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले मेंमूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की जानकारी दी है।
 
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई।
 
प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पुरानी बस्ती में दर्ज मुकदमा संख्या 220/2026 के तहत पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्की उर्फ विकास (21 वर्ष), निवासी लखनौरा, थाना पुरानी बस्ती; अभिषेक (20 वर्ष), सेराज अली (19 वर्ष), मोहम्मद आरिफ (19 वर्ष) और सलमान कुरैशी (20 वर्ष), निवासी परसा तकिया, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस टीम में ये रहे शामिल
 
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय के साथ हेड कांस्टेबल राजेश प्रसाद, अरविन्द यादव, राजेश कुमार तथा कांस्टेबल अरविन्द गुप्ता, सतीश यादव और राहुल गौंड शामिल रहे।
 
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। यहां बताते चलें कि इस विवाद में पहले ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर दो चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है.
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें