मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर ) ।
 
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन  द्वारा महिलाओं एवं  बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक  प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में  क्षेत्राधिकारी  डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा  तथा थानाध्यक्ष  अनूप कुमार मिश्र त्रिलोकपुर के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति  के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम जीवा रायी में महिलाओं/पुरुषों  को  एकत्रित कर जन जागरूकता अभियान  के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल,निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओंसे संबंधी जानकारी को बताया गया। तथा मिशन शक्ति फेज 6.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन,1076,  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 
 
108, एंबुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन,
 
 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन,102, स्वास्थ्य सेवा,181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। इस अवसर पर उ0 नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय, हे0का0 धनंजय दुबे आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें