कोन पुलिस ने झारखंड के शेल्टर होम से 14 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया

दो महीने से लापता बेटे को पाकर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन/सोनभद्र

स्थानीय पुलिस ने अथक प्रयास के बाद करीब दो महीने से लापता 14 वर्षीय बालक नवलेश कुमार को झारखंड के डाल्टनगंज स्थित बाल शेल्टर होम से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे की सकुशल वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कचनरवा निवासी दिनेश शेरो ने 23 सितंबर 2026 को थाना कोन में सूचना दी थी कि उनका पुत्र नवलेश कुमार 17 अगस्त से बिना बताए घर से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

श्रीभूमि में जिला स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर Read More श्रीभूमि में जिला स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से विंढमगंज, दुद्धी, नगर ऊंटारी, गढ़वा, रोहतास और भभुआ सहित कई स्थानों पर तलाश की।

घाटमपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की गाड़ी से डेढ़ लाख रुपए गायब Read More घाटमपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी की गाड़ी से डेढ़ लाख रुपए गायब

इसी दौरान सूचना मिली कि बालक के हुलिये से मिलता-जुलता एक बच्चा झारखंड के डाल्टनगंज स्थित बाल शेल्टर होम में है। पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर बालक की पहचान की और उसे सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माता-पिता को सौंप दिया।

गोंडा खाद्यान्न प्रकरण: पांच सदस्यीय जांच समिति के सामने बड़ी चुनौती, क्या दस दिन में सामने आएगी सच्चाई? Read More गोंडा खाद्यान्न प्रकरण: पांच सदस्यीय जांच समिति के सामने बड़ी चुनौती, क्या दस दिन में सामने आएगी सच्चाई?

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव, कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा, कांस्टेबल साकेश सोमवंशी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें