बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर एसजेपीयू-एएचटीयू की बैठक
संरक्षण, पुनर्वास और जागरूकता के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर जोर
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क में क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाल अपराधों की रोकथाम, बाल विवाह पर अंकुश, पॉक्सो एक्ट के मामलों की समीक्षा तथा जरूरतमंद बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास पर चर्चा की गई। विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने और पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Read More गोरीखेड़ा के लाल मनजीत सिंह राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता अंतिम मुकाबला, क्षेत्र का बढ़ाया मानबैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और विवेचकों की समस्याओं के समाधान तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।


Comments