रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में गोरखपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने दर्ज कराई

जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों ने रैली में लिया हिस्सा, विपक्ष ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्यूरो कार्यालय गोरखपुर उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।* दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित विशाल रैली में गोरखपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में जिला सचिव प्रवीण तिवारी, ज्ञानेन्द्र शाही, इंद्रभूषण शुक्ला, शैलेन्द्र पांडेय, रामनरेन्द्र निराला और उत्कर्ष सहित अन्य पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे और रैली में शामिल हुए।

IMG_20261101_214600

रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार के नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम  अनुज धर द्विवेदी Read More विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित हुए राम अनुज धर द्विवेदी

IMG_20261101_214546

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ Read More वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही। विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।

जिला कचहरी के पास वृंदावन कॉलोनी के एक घर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं! Read More जिला कचहरी के पास वृंदावन कॉलोनी के एक घर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं!

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी भी चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने विपक्षी नेताओं के एक मंच पर जुटने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी समेत सभी नेताओं को जोड़ने पर भी नतीजा जीरो ही रहेगा। उन्होंने रामलीला मैदान की रैली को लेकर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।

गोरखपुर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने रैलीमें अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम मेंसहभागिता निभाई।

Post Comments

Comments