महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन
रॉबर्ट्सगंज के श्रीराम जानकी मंदिर में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया शुभारंभ
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ, जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने आरती और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के आदर्शों, मर्यादा, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान और भजन-कीर्तन के जरिए श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के विचारों एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शासन के निर्देश पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रामायण में निहित मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना रहा।


Comments