भारतीय एकता युवा मोर्चा में बिंदुजा सारस्वत और रश्मि मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी
राष्ट्रीय कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से की नियुक्ति, लखनऊ में हुई महत्वपूर्ण बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश
भारतीय एकता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय, लखनऊ में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में राष्ट्रीय कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से डॉ. बिंदुजा सारस्वत को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक तथा रश्मि मिश्रा को राष्ट्रीय उप-सचिव नियुक्त किया।
बैठक में संगठन के विस्तार, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन उपाध्यक्ष विवेक सिंह, पवन पांडेय, शाहनवाज अख्तर, धर्मेंद्र रावत सहित राष्ट्रीय कोर कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।


Comments