नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
घर से लापता दस वर्षीय किशोर को निगोहां पुलिस ने रायबरेली से सकुशल बरामद किया
सीसीटीवी फुटेज और लगातार तलाश के बाद बछरावां में मिला बालक, परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की ।
निगोहां, लखनऊ। घर से लापता हुए दस वर्षीय किशोर को निगोहां पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रायबरेली जिले के बछरावां से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब दस बजे उतरावां गांव निवासी एक महिला ने अपने दस वर्षीय बेटे के घर से लापता होने की सूचना निगोहां थाने में दी थी। महिला ने बताया कि बालक घर से कहीं चला गया है और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने गांव और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही बालक की तस्वीर दिखाकर विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश की गई। लगातार प्रयास और सुराग जुटाने के बाद पुलिस टीम ने बालक को रायबरेली जिले के बछरावां से सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर की बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हर्ष वर्मा, उपनिरीक्षक चंदन कुमार यादव, कांस्टेबल मुनेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल बॉबी शामिल रहीं।
swatantra prabhat lucknow news uttar pradesh police up crime news police team nigoha news लखनऊ समाचार रायबरेली समाचार CCTV Footage Investigation Child Safety Police Operation Ravindra Kumar Missing Boy Recovered Safe Child Recovery Lucknow Police News Bachhrawan News निगोहां समाचार Missing Child 10 Year Old Boy Child Rescue Nigoha Police Harsh Verma Chandan Kumar Yadav Child Missing Case Missing Child Rescue


Comments