अदालत का फैसला,नशे के मामले में अभियुक्त को एक साल की कठोर कैद

सोनभद्र न्यायालय ने लगाया ₹20 हजार का जुर्माना, अदा न करने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र। Operation Conviction अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियुक्त को सजा दिलाने में सफलता मिली है। एएसजे स्पेशल/एनडीपीएस एक्ट न्यायालय ने दोषसिद्ध अभियुक्त कमलेश अगरिया को एक वर्ष के कठोर कारावास और ₹20,000 के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विंढमगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 28/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में यह कार्रवाई हुई।

दोषसिद्ध अभियुक्त कमलेश अगरिया पुत्र शिवनाथ अगरिया, निवासी करइल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र है।

श्रीभूमि में जिला स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर Read More श्रीभूमि में जिला स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

पुलिस के अनुसार, मामले में प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन, अभियोजन अधिकारी की न्यायालयीन पैरवी और कोर्ट मोहर्रिर के समन्वय के साथ जिला मॉनिटरिंग सेल की सतत निगरानी से अभियुक्त को दोषसिद्ध कराया गया।

मोहनलालगंज सीएचसी का मुख्य मार्ग बदहाल, गड्ढों से होकर गुजर रहे मरीज Read More मोहनलालगंज सीएचसी का मुख्य मार्ग बदहाल, गड्ढों से होकर गुजर रहे मरीज

सोनभद्र पुलिस ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए Operation Conviction अभियान के तहत प्रभावी पैरवी आगे भी जारी रहेगी।

किसानों को मसूर बीज मिनी किट का वितरण किया Read More किसानों को मसूर बीज मिनी किट का वितरण किया

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें