नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दीदी का उपहार ले जिला अध्यक्ष पहुंचे कार्यकर्ताओं के पास
दीपावली पर स्मृति ईरानी ने अमेठी के कार्यकर्ताओं को भेजा स्नेह का उपहार सुधांशु शुक्ला ने तिलोई और जगदीशपुर के मंडलों में बांटे लड्डू व टिफिन, बोले—दीदी का अपनत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत
शुकुल बाजार, अमेठी। दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद दीदी स्मृति जुबिन ईरानी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के प्रतीक स्वरूप लड्डू और टिफिन भेजकर आत्मीयता का संदेश दिया। इस पहल के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने तिलोई एवं जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं के बीच उपहार वितरित किए। इस दौरान संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आगामी दिनों में जनसंपर्क को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।उपहार वितरण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं के प्रति अपनत्व, स्नेह और सम्मान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देते हैं।
उन्होंने अमेठी के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से स्मृति ईरानी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रति धन्यवाद एवं अभिनंदन प्रकट किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अमेठी के विकास को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति ईरानी के कार्यकाल का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि स्मृति ईरानी के नेतृत्व में अमेठी में विकास के अनेक कार्य हुए। वहीं, मौजूदा सांसद पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद विकास के मुद्दे पर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं और आम कार्यकर्ताओं की उन तक पहुंच भी आसान नहीं है।शुक्ला ने आरोप लगाया कि मौजूदा सांसद के कार्यकाल में विकास के नाम पर सीमित काम हुए । उनके इन बयानों से कार्यक्रम में स्थानीय राजनीति और विकास के मुद्दे प्रमुखता से उभरे भाजपा जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव चुनाव के समय मंदिरों में दिखाई देते हैं, जबकि अन्य समय में सनातन संस्कृति के प्रति उनका रुख अलग रहता है।शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर और काशी में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं देश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करती हैं।उन्होंने सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्रों में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया, जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें, जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक करें तथा सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराएं।उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क को प्रभावी बनाने और आम लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दीपावली के उपहार वितरण के साथ संगठनात्मक संवाद और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। राजपूत राइस मिल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल महामंत्री उदय नारायण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, डॉ. ओंकारनाथ सिंह, रमेश शुक्ला, भाजपा नेता यशवंत सिंह तथा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। दीपावली के अवसर पर भेजे गए उपहारों के माध्यम से पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी स्नेह, सम्मान तथा संगठनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया गया।
akhilesh yadav narendra modi yogi adityanath swatantra prabhat amethi news ayodhya ram mandir BJP Uttar Pradesh Smriti Irani Uttar Pradesh Politics Sudhanshu Shukla BJP Workers BJP Organization bjp amethi political news Amethi development Kashi Vishwanath Corridor Laddu Distribution party workers meeting Jagdishpur Assembly BJP District President Diwali Celebration Diwali Gift Distribution Shukulg bazar News Tiloi Assembly Diwali Greetings


Comments