रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, हिन्दुआरी में हुई गिरफ्तारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त रमन प्रसाद (46) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर बीएनएस की धारा 64(2)(m), 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(l)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार, 25 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हिन्दुआरी ओवरब्रिज से पहले लिंक मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को दोपहर करीब 2:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह Read More हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

गिरफ्तार आरोपी रमन प्रसाद ग्राम आमडीह, थाना रॉबर्ट्सगंज का निवासी है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डीएम ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया  निरीक्षण Read More डीएम ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें