नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल, उचित मुआवजे के लिए अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्राचीन इतिहास विभाग से संग्राम सिंह की पीएच.डी. मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
बस्ती।जनपद बस्ती में 30 और 31 अक्टूबर को हुई बेमौसम बारिश तथा तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं, वहीं तेज हवाओं ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। महीनों की मेहनत और लागत लगाने के बाद तैयार हो रही फसल पर मौसम की मार पड़ने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए साऊघाट ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता अभिषेक कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उठाई किसानों की आवाज
अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में 30 और 31 अक्टूबर को हुई बारिश एवं तेज हवाओं से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन कर किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
बेमौसम बारिश ने उन किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्होंने रबी की फसलों की तैयारी और खेती में अपनी पूंजी तथा मेहनत लगाई थी। खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। ऐसे समय में किसानों को सरकारी सहायता और आर्थिक राहत की जरूरत है।
महादेवा विधानसभा क्षेत्र में भी चर्चा
अभिषेक कुमार साऊघाट के ब्लॉक प्रमुख होने के साथ भाजपा के सक्रिय नेता हैं। महादेवा विधानसभा क्षेत्र-311 से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में भी उनका नाम है। ऐसे में किसानों की फसल बर्बादी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग उठाना क्षेत्र के किसानों के मुद्दे को सामने लाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
अब किसानों की निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में कब तक सर्वे कराया जाता है और नुकसान झेल रहे किसानों को कितनी जल्दी राहत मिलती है।
swatantra prabhat Bhadohi News traffic police uttar pradesh news bhadohi police Shailesh Kumar Abhinav Tyagi NCC cadets Road Safety Campaign traffic rules awareness Drunk Driving Prevention Road Accident Prevention Helmet Safety Seat Belt Awareness No Mobile While Driving School Students Traffic Awareness Month 2026 Gyanpur Police Line Shubham Agarwal Road Safety Awareness Rally November Traffic Campaign Speed Limit Awareness Overloading Prevention Underage Driving Safe Driving Tips


Comments