वाल्मीकि जयंती पर सम्मान समारोह, पुस्तक का विमोचन

डॉ. अर्जुन दास केसरी के निधन पर काव्य कार्यक्रम स्थगित

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को साहित्य दीप संस्थान एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संयुक्त कविता संकलन ‘सोन काव्यांजलि’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. लोकपति सिंह पटेल रहे। महर्षि वाल्मीकि एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साहित्यकारों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र, लेखनी और पुस्तिका भेंटकर सम्मानित किया गया।

जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं “लखनऊ कार्निवाल” के आयोजन पर हुआ विचार-विमर्श Read More जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं “लखनऊ कार्निवाल” के आयोजन पर हुआ विचार-विमर्श

इसी बीच वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. अर्जुन दास केसरी के निधन की सूचना पर काव्यांजलि कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उपस्थित लोगों ने शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महर्षि वाल्मीकि को नमन किया - महासमिति  Read More महर्षि वाल्मीकि को नमन किया - महासमिति

कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अजय चतुर्वेदी कक्का, दिवाकर द्विवेदी मेघ, शिवदास कवि, विकास वर्मा, राजेश कुमार पाठक, प्रद्युम्न त्रिपाठी, दयानंद दयालू, सुधाकर स्वदेश प्रेम, सुशील मिश्रा, ओमप्रकाश पाठक, रामजी गुप्ता, जयशंकर त्रिपाठी और दिलीप सिंह दीपक सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे।

टीड़ी में सरदार वल्लभभाई  पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी Read More टीड़ी में सरदार वल्लभभाई  पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें