फीचर्ड

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त ने तेजपुर में परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बस्ती में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारम्भ, डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा
दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल, उचित मुआवजे के लिए अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

एकमा थाने में पुलिस कर्मियों व स्कूली बच्चों ने टीवी पर देखा नक्सलवाद मुक्त भारत कार्यक्रम का प्रसारण

राष्ट्रीय एकता व देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान की हुई सराहना

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। एकमा थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर टेलीविजन के माध्यम से गुजरात स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित नक्सलवाद मुक्त भारत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों, महिला पुलिस कर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक देखा।

इस अवसर पर एकमा पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर किरण शंकर, एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, संजय कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ देखा।
शनिवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के योगदान की सराहना की। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। नक्सलवाद जैसी हिंसक गतिविधियों से मुक्त और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि देश की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं आम लोगों को भी देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया।
बहरहाल, एकमा थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को उत्सुकता के साथ देखा और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार