नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जन आरोग्य मेले में मरीजों को दी गई निः शुल्क दवाएं
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहडोरा कठौतिया रामनाथ और बिस्कोहर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहडोरा कठौतिया रामनाथ और बिस्कोहर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहडोरा कठौतिया में 146 तथा बिस्कोहर में 114 मरीजों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया। मौसम बदलते हुए सुबह में ठंडक इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। जन आरोग्य मेले में महिलाओं ,बच्चों बूढ़े व नौजवान सभी को बताया गया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए लोग स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी और सुबह में घूमने का प्रयास करें। मरीजों का जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई।
इस दौरान डा. इश्तियाक अहमद, राहुल कुमार, फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, त्रिशूल चतुर्वेदी,धीरज राय , राजू समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
swatantra prabhat Primary Health Center siddharthnagar news health awareness health camp UP Health Department Uttar Pradesh Health News Public Health Campaign Biskohar news Free Medical Checkup Rural Healthcare Community Health Free Medicines Medical Services Seasonal Diseases Skin Diseases Chief Minister Jan Arogya Mela Kohdora Health Center Kathautia Health Center Biskohar PHC 260 Patients Treated Cold And Cough Fever Treatment Doctor Consultation Sunday Health Camp


Comments