नौगांव में विकास कार्यों में मनमानी का आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

नैडी कठारी में आवास वसूली का मामला भी उठाया, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत नौगांव में विकास कार्यों में कथित अनियमितता और मनमाने ढंग से भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, सरकारी धनराशि का भुगतान जितना किया गया है, धरातल पर उतना कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि जब भी विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के पहुंचने से पहले रंगाई-पुताई कराकर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है और इसके बाद अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे शिकायतों के बावजूद वास्तविक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वहीं, ग्राम पंचायत नैडी कठारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कथित वसूली का मामला भी चर्चा में है।

 

मानकों की अनदेखी कर डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित करने का आरोप, जांच की मांग Read More मानकों की अनदेखी कर डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित करने का आरोप, जांच की मांग

माइक्रोसॉफ्ट में स्वैच्छिक निकास योजना शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित Read More माइक्रोसॉफ्ट में स्वैच्छिक निकास योजना शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

ग्रामीणों ने इस प्रकरण की दोबारा निष्पक्ष जांच कराकर वसूली के आरोपों का खुलासा करने की मांग की है, ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सूत्रों के हवाले से नौगांव के सचिव और अधिकारियों के बीच कथित मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है।

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव Read More हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव

 

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार