फीचर्ड

स्पाइसजेट की अव्यवस्था से 100 से अधिक यात्री हलकान, पहले तीन घंटे विमान में बैठाया, फिर कर दी फ्लाइट कैंसिल

दिल्ली से दरभंगा जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी, होटल में रहने और खाने पर खुद खर्च करने पड़े करीब तीन हजार रुपये; दूसरे दिन पटना जाने वाली फ्लाइट भी हुई लेट

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

नई दिल्ली।

स्पाइसजेट एयरलाइन की कथित लापरवाही और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 से अधिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि पहले फ्लाइट में देरी की सूचना दी गई, फिर करीब तीन घंटे तक विमान में बैठाने के बाद अचानक उड़ान रद्द होने की घोषणा कर दी गई। इस दौरान यात्रियों को न तो संतोषजनक जवाब मिला और न ही ठहरने एवं खाने की समुचित व्यवस्था की गई।स्पाइसजेट की अव्यवस्था से 100 से अधिक यात्री हलकान,

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को यात्रियों ने दिल्ली से दरभंगा जाने के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG2495 में टिकट बुक कराया था। विमान के दोपहर 12:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरने और दोपहर 3 बजे दरभंगा पहुंचने का निर्धारित समय था। लेकिन एयरलाइन प्रबंधन ने पहले उड़ान के समय में बदलाव करते हुए देरी की सूचना दी। इसके बाद यात्रियों को करीब तीन घंटे तक विमान के अंदर बैठाए रखा गया। इसी बीच अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दे दी गई।

फ्लाइट रद्द होने का कारण पूछने पर यात्रियों को एयरलाइन कर्मियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यात्रियों का कहना है कि कर्मचारी केवल इतना कह रहे थे कि ऊपर के अधिकारी ही इस बारे में बता सकते हैं। काफी देर तक हंगामा और सवाल-जवाब होने के बाद मैनेजर मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को बताया कि फ्लाइट रद्द हो गई है और टिकट का पैसा एक सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया गया कि अगले एक सप्ताह तक दरभंगा के लिए कंपनी की कोई दूसरी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है।स्पाइसजेट की अव्यवस्था से 100 से अधिक यात्री हलकान,

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमड़गंज से निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में भेजे जा रहे ब्लड सैंपल, जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल Read More न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमड़गंज से निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में भेजे जा रहे ब्लड सैंपल, जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल

इसके बाद काफी समझाने-बुझाने पर कुछ यात्रियों ने 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट संख्या SG2608 से यात्रा करने का विकल्प चुना। इस फ्लाइट का निर्धारित समय दोपहर 2:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरने और शाम 4:55 बजे पटना पहुंचने का था। लेकिन यात्रियों ने जब एयरलाइन प्रबंधन से ठहरने और खाने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो कथित तौर पर उन्हें यह कहकर जवाब दिया गया कि इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

एकमा में प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी Read More एकमा में प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी

मजबूरन यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलकर एक होटल बुक करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार, होटल में रहने और खाने पर करीब 3,000 रुपये खर्च हुए। यात्रियों का सवाल है कि जब एयरलाइन की वजह से उनकी यात्रा बाधित हुई तो इस अतिरिक्त खर्च की भरपाई कौन करेगा?स्पाइसजेट की अव्यवस्था से 100 से अधिक यात्री हलकान,

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर प्रतिभाओं को मिला बिहार ज्योति अवार्ड Read More डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर प्रतिभाओं को मिला बिहार ज्योति अवार्ड

परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। शुक्रवार को जब यात्री दोबारा एयरपोर्ट पहुंचे तो पटना जाने वाली फ्लाइट में भी देरी की सूचना दी गई। पहले जहां उड़ान का समय दोपहर 2:40 बजे और पटना पहुंचने का समय शाम 4:55 बजे बताया गया था, वहीं बाद में इसे बदलकर दिल्ली से 3:25 बजे उड़ान भरने और पटना शाम 5:40 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया।

लगातार दो दिनों तक हुई इस परेशानी से यात्रियों में स्पाइसजेट प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। यात्रियों ने कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि फ्लाइट रद्द होने और देरी के कारणों की स्पष्ट जानकारी दी जाए। साथ ही होटल, भोजन और अन्य अतिरिक्त खर्चों की भरपाई की जाए तथा यात्रियों को हुई मानसिक और आर्थिक परेशानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार