प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रविवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने द्वितीय पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सेन्ट्रल अकादमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सिविल लाइन तथा किसान इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराई जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था देखी और निर्देश दिया कि परीक्षा कक्षों सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।




About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार