पगड़ी-तिलक और तलवार से गुंजन शर्मा का भव्य अभिनंदन

अनिल दीक्षित ने दिया संगठन विस्तार का मंत्र

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कानपुर। नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुंजन शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर, रोचना-टीका लगाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नई जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में गुंजन शर्मा के कंधों पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ पार्टी के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने की भावना के साथ काम करना होगा। महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना, संगठन का विस्तार करना और कानपुर में भाजपा की जड़ों को और मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।
 
अनिल दीक्षित ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रभावी जनसंपर्क पर निर्भर करती है। ऐसे में महिला मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के बीच पहुंच बढ़ाकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
 
समारोह में जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुंजन शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने महिला मोर्चा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर नई ऊर्जा का संदेश दिया।
 
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए, वास्ते त्रिपाठी, किरण तिवारी, रीता पासवान, अंशु ठाकुर, मोनेन्द्र राजपूत, पारस मदान, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता, उपेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, रामजी गुप्ता, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, जीतू कश्यप, प्रभाकर अवस्थी, जीशान अहमद, रवि सिंह, वंदना परिहार, सुधा सिंह, नीतू सिंह, सीमा तिवारी, मंजू कटियार, अनामिका पाल, शीलू त्रिपाठी, सुमन वर्मा, आरती सिंह और नीरा त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें