नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सोने की कीमत में 1,576 रुपये और चांदी में 13 हजार से ज्यादा की गिरावट
एक सप्ताह में सस्ता हुआ कीमती धातुओं का बाजार, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय तनाव को बताया जा रहा प्रमुख कारण
KAROBAR
स्वतंत्र प्रभात।
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,576 रुपये घटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसकी कीमत 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी के दाम में 13,071 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई और यह 1,81,344 रुपये पर पहुंच गई।
सोने की अन्य श्रेणियों में भी गिरावट देखने को मिली। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,733 रुपये से घटकर 1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत 1,06,223 रुपये से कम होकर 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
आईबीजेए के अनुसार, सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने का सबसे ऊंचा भाव 28 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, 30 अक्टूबर को शाम के सत्र में यह घटकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया।
चांदी भी 13 हजार रुपये से अधिक टूटी
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट रही। सप्ताह की शुरुआत में चांदी का भाव 1,94,415 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो घटकर 1,81,344 रुपये रह गया। इस दौरान 26 अक्टूबर को सुबह के सत्र में चांदी ने 1,95,050 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था। इसके बाद 30 अक्टूबर की शाम को यह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई।
Read More योगी कैबिनेट के 22 फैसले: गाय पर 40 हजार रुपये तक अनुदान, चार नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरीआईबीजेए की ओर से प्रतिदिन सुबह और शाम के सत्र में सोने तथा चांदी के भाव जारी किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 3,885 डॉलर प्रति औंस और चांदी लगभग 49 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
Read More बैंक से रुपये लेकर भागने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में, 16 हजार रुपये और बाइक बरामदडॉलर की मजबूती से कीमतों पर दबाव
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां अहम वजह हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।


Comments