फीचर्ड

क्षेत्र के भतड़ा गांव में 30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमि पूजन, से क्षेत्रवासियों में खुशी।
घर से लापता दस वर्षीय किशोर को निगोहां पुलिस ने रायबरेली से सकुशल बरामद किया
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त ने तेजपुर में परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बस्ती में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारम्भ, डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा

कार्पेट एक्सपो मार्ट में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन, 378 लाभार्थी हुए लाभान्वित

जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ, 21 से अधिक विभागों ने लगाए स्टॉलविभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक, प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण

Abhinav Shukla Picture
Published On

संत रविदास नगर भदोही, । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के तत्वावधान में रविवार को कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश चन्द ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बंशबहादुर यादव, अपर जिला जज प्रथम अमित वर्मा, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी पुष्पा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्र, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरकिरन कौर, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला सहित जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शिविर में जिला प्रशासन के 21 से अधिक विभागों ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही पूर्व में चिह्नित पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 378 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा 10, मत्स्य विभाग द्वारा 10 तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 28 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया, जबकि 10 लाभार्थियों को कुल 22 लाख रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर वितरित किए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को डमी चेक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनका लाभ प्राप्त करनेमें सहायता मिली।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द ने कहा कि मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से विधिक सेवाओं एवं प्रशासनिक जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाता है, जिससे पात्र व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी मिल सके और वे इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर विधिक सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार