मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

216 हिंदू और 9 मुस्लिम जोड़ों का रीति-रिवाज से विवाह, नवदंपतियों को मिलेगी गृहस्थी बसाने के लिए आर्थिक सहायता

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को डायट परिसर, उरमौरा, रॉबर्ट्सगंज में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 225 जोड़ों का उनके रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 216 हिंदू और 9 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

IMG-20261026-WA0067

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेवाना में सुनीं जनसमस्याएं Read More जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेवाना में सुनीं जनसमस्याएं

कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत रावत, म्योरपुर के मान सिंह और नगवां के आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

तीन साल से देवस्थान की जमीन पर कथित कब्जा, आखिर क्यों बेबस है हर्रैया तहसील प्रशासन? Read More तीन साल से देवस्थान की जमीन पर कथित कब्जा, आखिर क्यों बेबस है हर्रैया तहसील प्रशासन?

जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से 64 हजार रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। वहीं, 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री दी गई, जबकि भोजन, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं पर 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा खर्च किए गए।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा कै लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश Read More उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा कै लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अगला आयोजन 15 से 25 नवंबर 2026 के बीच प्रस्तावित है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें