नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आश्रम लौटे पैड़ा वाले बाबा
बस्ती। बस्ती जिले के पैड़ा वाले बाबा के अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आश्रम वापस लौटने की जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों और श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का माहौल है। इसी क्रम में भारी संख्या में लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ आश्रम पहुंचे और बाबा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। सभी ने पैड़ा वाले बाबा से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के दौरान लोगो ने बताया कि बाबा के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा काफी सुधार है, हालांकि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उन्हें अभी कुछ और समय आराम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा के स्वस्थ होकर आश्रम लौटने से सभी को राहत और प्रसन्नता मिली है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से बाबा के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा और आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके मंगलमय स्वास्थ्य की कामना की। आश्रम में हुई इस मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा।
उल्लेखनीय है कि पैड़ा वाले बाबा क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। उनके अस्पताल से स्वस्थ होकर आश्रम लौटने की खबर से उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों में खुशी है ।
swatantra prabhat basti news local news uttar pradesh news basti uttar pradesh Basti latest news BJP Leaders Religious News Religious Activities Religious Faith Health Update Devotees Celebration Social Activities Paida Wale Baba Basti Baba News Baba Health Update Paida Ashram Baba Discharged From Hospital Spiritual Leader Devotees Meet Baba Baba Recovery News Ashram News Shri Ram Prayer Baba Well Wishes Baba Returns To Ashram


Comments