नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दीप प्रज्ज्वलन के साथ यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ, निकाली गई रैली
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर में यातायात जागरूकता माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया
भदोही। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर में यातायात जागरूकता माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा यातायात वाहन को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
रैली में शामिल एनसीसी कैडेट और स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्य चौराहों एवं बाजारों में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।
नवंबर माह में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। यातायात नियमों का पालन और सुरक्षा संसाधनों का उपयोग जीवन रक्षा का आधार है। प्रत्येक नागरिक को स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन धीरेन्द्र सिंह, यातायात प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। लोक गायक राजेश परदेशी ने यातायात जागरूकता गीतों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।
swatantra prabhat Bhadohi News traffic police uttar pradesh news bhadohi police Shailesh Kumar Abhinav Tyagi NCC cadets Road Safety Campaign traffic rules awareness Drunk Driving Prevention Road Accident Prevention Helmet Safety Seat Belt Awareness No Mobile While Driving School Students Traffic Awareness Month 2026 Gyanpur Police Line Shubham Agarwal Road Safety Awareness Rally November Traffic Campaign Speed Limit Awareness Overloading Prevention Underage Driving Safe Driving Tips


Comments