मानकों की अनदेखी कर डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित करने का आरोप, जांच की मांग

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र में संचालित कुछ डायग्नोस्टिक सेंटरों पर निर्धारित मानकों की अनदेखी कर संचालन किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सेंटरों की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की जांच कराने की मांग की है।


लोगों का कहना है कि डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालन के लिए आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता, पैथोलॉजिस्ट की उपलब्धता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में पंजीकरण तथा जांच रिपोर्ट पर अधिकृत चिकित्सक के हस्ताक्षर जैसी व्यवस्थाओं का पालन होना चाहिए।
इसके अलावा सेंटर में आवश्यक फ्रिज, जांच कक्ष का निर्धारित तापमान, अग्निशमन सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण तथा अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होनी चाहिए।


आरोप है कि क्षेत्र में संचालित कुछ सेंटरों में इन मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर अभिलेखों और सुविधाओं की जांच करना जरूरी है।

ग्राम पंचायत कोठी धौकल सिंह में विकास कार्य अधूरे, पांच वर्षों में भी नहीं हुआ काम पूरा Read More ग्राम पंचायत कोठी धौकल सिंह में विकास कार्य अधूरे, पांच वर्षों में भी नहीं हुआ काम पूरा


स्थानीय लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि ड्रमंडगंज क्षेत्र के डायग्नोस्टिक सेंटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव Read More हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें