नवीनतम
राजनीति
भारत
अपहरण के बाद कालपी बार संघ अध्यक्ष की कानपुर में हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर। मुकदमे की फाइल देने के बहाने से कानपुर बुलाए गए जालौन के कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनकी लाश आज रविवार को यहां सचेंडी क्षेत्र से बरामद की गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
70 साल के वरिष्ठ अधिवक्ता और कालपी बार संघ क के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का शनिवार रात कानपुर-झांसी हाईवे पर दुर्गा मंदिर चौराहे से कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद ही आज रविवार सुबह सचेंडी इलाके में शव मिला।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता गयादीन को फोन कर केस की फाइल के बारे में बात करने के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद अपहरण करता उन्हें किडनैप कर उरई की ओर ले गए। बाद में उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। जिस नंबर से उन्हें फोन किया गया, वह भी स्विच ऑफ हो गया था।
जहां तक घटना की वजह का सवाल है । पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है। इस 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौथी बार कालपी बार संघ के अध्यक्ष बने गयादीन अहिरवार जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर कालपी कोतवाली के कागजीपुरा इलाके के रहने वाले थे।
परिजनों के मुताबिक 8 मई 2026 को हुए चुनाव में जीत हासिल करने वाले गयादीन 1981 से कालपी में सिविल और क्रिमिनल मामलों की वकालत कर रहे थे।
उनके परिवार में पत्नी राजेश्वरी (68), तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
बड़ा बेटा सौरभ (40) लखनऊ में काम करता है। छोटा बेटा हर्षमित्रा (30) कालपी में घर पर ही रहता है। एक बेटे गौरव मित्रा की 31 अक्टूबर 2025 को मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है ,जिसके क्रम में संदिग्ध बचाए जाने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
crime news breaking news swatantra prabhat uttar pradesh police kanpur news uttar pradesh crime jalaun news advocate murder case police investigation Land Dispute Sachendi Police Kanpur Murder News Legal Community News Kalpi News Gaya Deen Ahirwar Kalpi Bar Association Bar Association President Lawyer Kidnapping Advocate Kidnapping Case Kanpur Jhansi Highway Senior Advocate Murder Two Suspects Detained Kidnapping And Murder Kalpi Court Jalaun Crime News


Comments