मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त ने तेजपुर में परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ तहसील मनकापुर के ग्राम तेजपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

ब्यूरो गोण्डा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ तहसील मनकापुर के ग्राम तेजपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने जनसभा स्थल की तैयारियों, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी कराई जाएं।मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।

पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम एसपी सख्त तीन परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था परखी  Read More पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम एसपी सख्त तीन परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था परखी 

कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी करने के निर्देश दिए।

सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी ने दिलाई एकता की शपथ Read More सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी ने दिलाई एकता की शपथ

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को समय से पूरा करने के साथ ही कार्यक्रम समाप्त होने तक सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।निरीक्षण के दौरान संबंधित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रन फॉर यूनिटी मैराथन में हंगामा, पुरस्कार वितरण के दौरान तोड़फोड़ Read More रन फॉर यूनिटी मैराथन में हंगामा, पुरस्कार वितरण के दौरान तोड़फोड़

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार