दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में पुलिस विभाग द्वारादीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना नगर क्षेत्र में संचालित पटाखा एवं आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में रखे आतिशबाजी के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।
 
पटाखा दुकानों और भंडारण व्यवस्था की जांच
 
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने दुकानदारों के स्टॉक रजिस्टर और आतिशबाजी सामग्री के भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, निरीक्षण के समय दुकानों पर सुरक्षा उपकरण पर्याप्त मात्रा में पाए गए। इसके साथ ही दुकानदारों को आग से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
 
सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश
 
क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपनी दुकानों पर बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें। दुकानों के आसपास धूम्रपान पर रोक लगाने, निर्धारित मात्रा से अधिक आतिशबाजी सामग्री का भंडारण नहीं करने तथा सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।
 
आमजन से सावधानी बरतने की अपील
 
क्षेत्राधिकारी ने आमजन से भी अपील की कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान आतिशबाजी का प्रयोग पूरी सावधानी के साथ करें। सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार